Home » News Update » उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने साप्ताहिक रेल टेस्ट की समीक्षा में स्कूलों को लगाई फटकार, सुधार के दिए कड़े निर्देश

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने साप्ताहिक रेल टेस्ट की समीक्षा में स्कूलों को लगाई फटकार, सुधार के दिए कड़े निर्देश

मो शाहबान

चतरा: समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिले के 116 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित साप्ताहिक रेल टेस्ट परीक्षा की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा में सामने आया कि 11 विद्यालयों में 75% से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। उपायुक्त ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए पठन-पाठन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, कारण पृच्छा की कार्यवाही करने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली दो साप्ताहिक परीक्षाओं में परिणामों में सुधार न होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी।

समीक्षा में यह भी पता चला कि 26 विद्यालयों में 70% से अधिक छात्र-छात्राएं साप्ताहिक टेस्ट में अनुपस्थित रहे। उपायुक्त ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भी कारण पृच्छा करने और उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगले दो टेस्ट में उपस्थिति में सुधार न हुआ तो संबंधित प्रधानाध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी।

उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की उपस्थिति प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal