Home » News Update » जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने केंदुआ दीपदहा सड़क काली करण का किया शिलान्यास

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने केंदुआ दीपदहा सड़क काली करण का किया शिलान्यास 

जमुआ विधायक मंजू कुमारी द्वारा सोमवार को जमुआ प्रखंड के केंदुआ दीपदाहा सड़क समारोह पूर्वक गाजे बाजे के साथ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे। इसके अलावा आसपास की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। ।

इस शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एक जन सभा का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा ने की।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मंजू कुमारी ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जन सहयोग जरूरी है। कहा कि लोग सकारात्मक सहयोग करें ताकि योजनाएं गुणवत्ता पूर्ण एवं सही समय पर बने। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी जी की सरकार की देन है कि भारत दुनिया की महाशक्ति बनकर उभरा है।

विधायिका ने मौके पर कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य कर रहा है। लेकिन उसे धमकाया जा रहा है। कहा कि मृत लोगों एवं विदेशी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाना कोई गलत कार्य नहीं। कहा जनता सब देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का रोड मैप वे तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास के लिए वे सतत् प्रयत्नशील रहेंगी। कहा कि जनता की जरूरतों के अनुसार वह कार्य करेंगी। जब भी जिस जगह उनकी जरूरत होगी जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।

इस दौरान कार्यक्रम में मोहन वर्मा ने कहा कि पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य किया जाना चाहिए और सांसद महोदया को भी क्षेत्र की जमीनी जरूरत के अनुसार कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम यूथ फॉर्स के सचिव रंजीत मंडल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण महतो, राजेंद्र पंडित, मोहन वर्मा, प्रकाश वर्मा, सीता देवी, प्रकाश यादव, राजकुमार तुरी, मुद्रिका देवी, सीता देवी, अजय वर्मा, केंदुआ के पंसस टूपलाल वर्मा ने भी संबोधित किया।

वंही यूथ फॉर्स के सचिव सह केंदुआ के मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा झूठ बोलते हैं। राफेल की डील का विरोध करते हैं और सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा छत्मका होकर मथानिया तक रोड बन जाने से जमुआ प्रखंड के इस सुदूरवर्ती क्षेत्र की सड़क की बहुत समस्याएं हल हो जाएगी। जिप प्रतिनिधि विजय वर्मा ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में में जिप सदस्यों एवं पंसस सदस्यों के लिए कोई वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए।यह पंचायती राज के लिए माखौल है। कहा कुछ पंचायतों में रुपए खर्च नहीं हो रहे हैं मौके पर नंदकिशोर वर्मा, सीता देवी, इंद्र देव दास, राजकुमार तुरी, इंद्र नारायण सिंह, युगल किशोर राणा, पप्पू खान, त्रिभुवन मंडल, अमित शर्मा, वकील विश्वकर्मा, सहित स्थानीय प्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal