Home » News Update » डीवीसी की स्मार्ट मीटर नीति के विरोध में लोगों का गुस्सा उबाल पर

डीवीसी की स्मार्ट मीटर नीति के विरोध में लोगों का गुस्सा उबाल पर

बेरमो – बोकारो थर्मल में डीवीसी के स्मार्ट मीटर का विरोध को लेकर लोगों का गुस्सा बुधवार को उबाल पर दिखा। नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले गोविंदपुर के सभी छह पंचायतों की जनता, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, डीवीसी पेंशनर, यूनियन प्रतिनिधियों एवं डीवीसी कर्मियों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में डीवीसी और उसकी नीतियों के खिलाफ लिखी तख्ती और बैनर लेकर झारखंड चौक से पावर प्लांट मेन गेट तक रोषपूर्ण प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में प्लांट गेट पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डीवीसी की स्मार्ट मीटर नीति की आलोचना की और कहा कि प्रबंधन को इसे वापस लेना होगा। सभा के बाद प्रबंधन को मंच ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा और समस्या का निराकरण नहीं होने पर आगे आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों थे। सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ और स्थानीय थाना के जवान तैनात थे।

बेरमो से राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal