मो शाहबान
चतरा: बुधवार को चतरा ग्रामीण मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ऊंटा हाई स्कूल से शुरू होकर ऊंटा चौक होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक गई और पुनः ऊंटा हाई स्कूल के पास इसका समापन हुआ।
यात्रा में सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ-साथ चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व ग्रामीण मंडल प्रभारी सुजीत जायसवाल, जिला मंत्री चंपा शबरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह (गुड्डू), मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गोप, प्रदीप महतो,धर्मनाथ ठाकुर,केदार प्रसाद दांगी, तुलेश्वर प्रसाद दांगी, धर्मेंद्र शर्मा (भवानी), प्रकाश कुमार वर्मा,बनारस साहू, उदय वर्मा, दीपक शर्मा, उपेंद्र सिंह, निरंजन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल जोशपूर्ण रहा। यह आयोजन न केवल देशभक्ति का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि एकता और राष्ट्रीय गौरव को भी प्रोत्साहित करने वाला रहा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
