Home » News Update » उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया

उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया

झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वाधान में खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने, खेल भावना, नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आज उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में U-17 बालक वर्ग में +2 उच्च विद्यालय धनवार की टीम ने +2 उच्च विद्यालय अगरवाला, तिसरी की टीम को 1-0 से और बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनवार की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय की टीम को 2-1 से हराकर विजेता बनी। दोनों विजयी टीम दिनांक 16/08/25 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये रांची जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक और ADPO के द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए खेल कौशल और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनाये दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal