Home » News Update » विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जमुआ पुलीस प्रशासन के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च

विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जमुआ पुलीस प्रशासन के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च

Giridih: आज राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जमुआ पुलीस प्रशासन के विरोध में जमुआ प्रखंड मुख्यालय से होते हुए थाना मोड तक लगभग हजारों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल, के द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च निकाला।

वहीं जमुआ चौक पर सभा के रूप में तब्दील हो गई और लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा।

राजद के जिला अध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव जमुआ के साथ हरेंद्र सिंह एवं सुमित सिंह के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। जिस कारण से आक्रोश में आकर के लोगों ने इसके खिलाफ आज प्रतिवाद मार्च निकाल कर चेतावनी दी और कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही गई।

वही यादव सेवा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा पुलिस प्रशासन अपने कार्यशैली में सुधार लाएं नहीं तो अन्यथा उन्हें हम जेल भेजने का काम करेंगे

इस प्रतिवाद मार्च में राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव, यादव सेना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, भीम आर्मी के लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal