Home » News Update » PVUNL के विस्थापित-प्रभावित महिला – पुरुष ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न

PVUNL के विस्थापित-प्रभावित महिला – पुरुष ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न

Patratu: विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में कटिया सरना स्थल स्थित काली मन्दिर परिसर में PVUNL के विस्थापित-प्रभावित महिला – पुरुष ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रदीप महतो और संचालन श्री किशोर कुमार महतो व श्री प्रिय नाथ मुखर्जी ने संयुक्त रुप से किया।

PVUNL द्वारा स्थाई नेचर के काम में पीछे के दरवाजे से बाहरियों की नियुक्ति पर आज के बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से विरोध किया। कहा गया कि PVUNL प्रबंधन सभी 25 से 30 गांवों के विस्थापित- प्रभावितों को शीघ्र योग्यतानुसार नियुक्ति सुनिश्चित करे। मांग किया गया कि कटिया टाउनशिप, हेसला पाइपलाइन तथा 12 गांव के जमीन पर निर्मित डैम के सभी विस्थापित प्रभावितों को अविलम्ब काम पर रखे। साथ ही छाई डैम के छूटे हुए लोगों को भी शीघ्र नियुक्ति हो। एवं मजदूरों को न्यूनतम वेतन देना सुनिश्चित करें। न्यूनतम वेतन में NTPC व BHEL पदाधिकारी लोगों का मिली भगत हैं इसमें सुधार किया जाय। निर्णय लेते हुए कहा गया कि शीघ्र विस्थापित प्रभावित बेरोजगार ग्रामीण लोगों को काम पर रखा नहीं जाता है तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। साथ ही आंदोलन की घोषणा भी किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रुप से राजा राम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, अलीम अंसारी, स्युब अंसारी, विक्की मुंडा, संतोष उरांव, रिंकू देवी अनीता देवी किरण बाला लक्ष्मी देवी अलीम अंसारी संतोष ठाकुर रामकुमार सिंह,कृष्णा कुमार,सुमित कुमार ,प्रकाश कुमार,सुबोध कुमार, अमरनाथ यादव, बीरबल मुंडा, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal