Home » News Update » मगध अम्रपाली संघमित्रा के सरादु रैयतों ने बैठक कर फर्जीवाड़ा करने वाले दलालो का किया विरोध

मगध अम्रपाली संघमित्रा के सरादु रैयतों ने बैठक कर फर्जीवाड़ा करने वाले दलालो का किया विरोध

अधिकारियों की मिलीभगत से ख़ातियानी भूमि को फर्जीवाड़ा करके फर्जी पेपर बनाने वाले गिरोह के विरुद्ध अंचल घेराव का निर्णय

चतरा: सीसीएल की टंडवा में संचालित मगध संघमित्रा आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े रैयतों का बैठक सराढू स्थित प्रदाहि मैदान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पाली महतो व संचालन सुबोध सिंह ने किया। बैठक में सेकड़ो रैयतों ग्रामीणों ने भाग लेकर मगध संघमित्रा अम्रपाली के रैयतों के भूमि पर फर्जीवाड़ा कर के सेकड़ो एकड़ जमीन का रशीद टंडवा अंचल द्वारा निर्गत किए जाने पर आक्रोश ग्रामीणों ने बैठक में सीसीएल दलालो अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करके विरोध किया है। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सीसीएल के विरुद्ध गोलबंद होकर एकता पर बल दिया। सुबोध सिंह ने कहा संघमित्रा परियोजना खोलने से पूर्व में संघमित्रा के रैयतों के दस दशक से जोत कोड और घर बने भूमि को अधिकारी और दलालों को मिली भगत से सैकड़ो एकड़ जमीन हर्जीवाड़ा करके रसीद निर्गत करवा लिया गया है। इस फर्जीवाड़ा पर नौकरी मुआवजा लेने के लिए कुछ गांव के दलालों के साथ गांठ के बहरियों द्वारा सीसीएल में नौकरी लेने के लिए सत्यापन और गांव से एनओसी लेने के लिए दलालों द्वारा कमेटी बनाकर अध्यक्ष सचिव बना कर एनओसी देने फिराक का भनक लगते सरादु ग्रामीणों ने बैठक करके मामला का पर्दाफाश कर दिया है। बैठक में ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार से प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें मगध संघमित्रा या अम्रपाली में सरादु के जमीन पर फर्जीवाड़ा करने वाले के विरुद्ध समिति बनाकर हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का निर्णय, दलालों ओर कंपनियां बहरियों लोगों को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने, समिति में गांव के सैकड़ो लोगों को जोड़कर हक अधिकार लड़ने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सभी विस्थापित रैयतों ग्रामीणों एक जुट होकर सीसीएल प्रबंधन, दलालो, गुर्गे, फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का बिगुल फुका है। बैठक में कहा ग्रामीण जो गुपचुप तरीके से सीसीएल या किसी भी कंपनियों के समर्थन में काम कर रहे हैं उनके खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने गाव के कुछ लोगों को गलत तरीके से सीसीएल को समर्थन करके नीचे स्वार्थ के लिए गांव को ग्रामीणों को बर्गलिंग करता हैं तो उसे चिन्हित किया जाएगा। अगले बैठक में सभी विस्थापित गांव के ग्रामीणों को कमेटी में जोड़ने एकता पर बोल दिया जाएगा। बैठक में राजेंद्र राम कैलाश राम अशोक राम विक्रम सिंह नूनी सिंह शैलेश सिंह आशिक मियां सुभान मियां प्रकाश कुमार मंगल देव यादव भीम साव राजेश साव समीम मियां तौफीक अंसारी छक्कू महतो बलराम सिंह प्रकाश ठाकुर गंगला उरांव सहित सेकड़ो ग्रामीणों उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal