Home » News Update » पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर, चोरी पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम।

पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर, चोरी पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम।

हंटरगंज थाना क्षेत्र में बढ़ा चोरों का आतंक, अज्ञात चोरों ने ट्रक चुराकर हुए चंपत, खोजबीन में जुटी पुलिस।

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला सोमवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा बोडामोड स्थित मस्जिद के पास खड़ी ट्रक को चोरी कर चंपत हो गए। इसकी जानकारी सुबह जब बरही के टॉल प्लाजा फास्ट टैग से वाहन मालिक खाते से पैसा कटा तब इसकी जानकारी हुई। वाहन मालिक राजीव नयन उर्फ राजू सिंह ने तुरंत आनन फानन में इसकी जानकारी अपने ड्राइवर को दी जब ड्राइवर ने मस्जिद के पास देखा तो ट्रक गायब पाया। इसके बाद वाहन मालिक ने थाने में लिखित आवेदन दी है। पुलिस ट्रक की खोजबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को हंटरगंज में ट्रक से सीमेंट खाली कर ड्राइवर अपने घर बोदामोड ट्रक को लेकर चला गया था। रात को ड्राइवर बोडामोड़ स्थित मस्जिद के पास ट्रक खड़ा कर अपने घर खाना खा पी कर सोने चला गया तब तक ट्रक वहीं खड़ा था। मंगलवार अहले सुबह करीब 4 बजे ट्रक मालिक हंटरगंज निवासी राजीव नयन सिंह के फास्ट टैग से पैसा निकासी का मैसेज आया। जिसके बाद आनन फानन में ट्रक मालिक ने ड्राइवर से बात किया और कहा गाड़ी कहा लेकर जा रहे हो। बस ड्राइवर को नींद उड़ गई वह तुरंत आनन फानन में मस्जिद के पास गया जहां ट्रक गायब पाया। जिसके बाद इसकी जानकारी मालिक को दिया। वाहन मालिक ने मंगलवार को हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है । फिलहाल हंटरगंज पुलिस खोजबीन में जुटी है। ज्ञात हो की चोरी की घटनाओं पर हंटरगंज थाना क्षेत्र में रोक नहीं लग पा रही है। चोर आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावे भी फेल होते नजर आ रहे हैं। बीते दो माह में करीब आधा दर्जन से अधिक वारदात हो चुकीं हैं। लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस खाली हाथ है।

पुलिस अधिकारी भले ही दावा करते हों कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करने वाली है। बात करें बीते दो माह की तो करीब आधा दर्जन से अधिक वारदात अंजाम दी जा चुकीं हैं। खुलासे के नाम पर सिर्फ घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ित को आश्वासन ही हाथ लगता है। न तो पुलिस चोर का पता लगा पा रही है न हीं वारदात पर रोक ही लगा पा रही है।हाल ही में चोरों ने थाना क्षेत्र के डाटम नवाडीह से चार से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। उक्त घटना के खुलासे को लेकर भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं कई अन्य स्थानों पर भी चोरों ने मकान, दुकान आदि से लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ किया। लेकिन पुलिस तहरीर पर जांच करने के अलावा किसी भी मामले में आगे नहीं बढ़ सकी।

थाना क्षेत्र के खगडवा टांड से 17 जून को बाइक डकैती और नकदी पर बेखौफ चोर हाथ साफ कर ले गए। 2 माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

थाना क्षेत्र में 5 जून को गेंजना में गुमटी में ताला तोड़कर समान चोरी कर ली गई। उक्त घटना में भी खुलासे को लेकर पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी है।19 जनवरी को गोसाईडीह स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से सेंधमारी कर लाखो रुपया के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। उक्त घटना का भी कोई खुलासा नहीं हो सका है।14अगस्त को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दरवाजा का ताला तोड़कर पंखा, बीपी मशीन सहित कई अन्य समान चोरी हुई लेकिन पुलिस के हाथ खाली ।

हालांकि पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस अपना काम मुस्तैदी के साथ कर रही है। पुलिस ने कई घटनाओं के खुलासे में सफलता हासिल की हैं, जल्द से जल्द सभी घटनाओं का खुलासा होगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal