Home » News Update » थाना दिवस में 56 मामलों की सुनवाई, 42 का त्वरित निष्पादन

थाना दिवस में 56 मामलों की सुनवाई, 42 का त्वरित निष्पादन

मो शाहबान

चतरा:जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने, लोगों की समस्याओं को आसानी से सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चतरा जिले में प्रत्येक दिन अलग-अलग थानों में थाना दिवस आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई, जिसमें जनता से अपनी समस्याएं लेकर थाना दिवस/जनता दरबार में आने और उनकी समस्याओं के विधिसम्मत निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

 

इसी कड़ी में इस सप्ताह चतरा जिले के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 56 मामले सामने आए, जिनमें से 42 मामलों का तुरंत निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया, जबकि कुछ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।

थाना दिवस के आयोजन से जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित और सुगम मंच उपलब्ध हो रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने में मदद मिल रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal