Home » News Update » मंत्री झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार एवं डॉ इरफान अंसारी को जान मारने की धमकी से संबंधित वायरल विडियो के मामले का गिरिडीह पुलिस ने किया उद्भेदन

मंत्री झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार एवं डॉ इरफान अंसारी को जान मारने की धमकी से संबंधित वायरल विडियो के मामले का गिरिडीह पुलिस ने किया उद्भेदन

गिरिडीह —- दिनांक 27.08.25 को सोशल मिडिया पर मंत्री झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार एवं डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने से संबंधित एक विडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। इस वायरल विडियो में एक युवक द्वारा अपने आप को अंकित कुमार मिश्रा, पता बाभन टोली राजेन्द्र नगर, गिरिडीह का रहने वाला बताया गया है। उक्त युवक के द्वारा मंत्री झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार एवं डॉ इरफान अंसारी को 24 घंटे के अन्दर उड़ाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। वायरल विडियो में अंकित कुमार मिश्रा के द्वारा बोला जा रहा है कि ‘घर से कसम खा कर निकले है कि जब तक उनलोगो को नही मारेंगे, तब तक घर नही घूसेगें, जो होगा देखा जाएगा।” इस संदर्भ में आवेदक अजित कुमार, उम्र करीब 57 वर्ष निवासी चिरैयाघाट रोड बरमसिया, थाना-नगर, जिला-गिरिडीह के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं-248/25 दिनांक 27.08.25 धारा 351(2)/351(3)/351(4)/352/111(3) BNS-66 (D) I-T Act दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ बिमल कुमार, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, गिरिडीह के नेतृत्व मे एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर उक्त वायरल विडियो में दिख रहे युवक अंकित कुमार मिश्रा को पटना (बिहार) से 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात युवक का नाम पता का सत्यापन अंकित कुमार मिश्रा, उम्र करीब 21 वर्ष पिता अरुण मिश्रा, पता-राजेन्द्र नगर, थाना-मुफ्फसिल, जिला-गिरिडीह के रुप में हुई है। पुछताछ के क्रम में अंकित कुमार मिश्रा के द्वारा मंत्री झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार एवं डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने से संबंधित विडियो बना कर सोशल मिडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की गई है। इस संदर्भ में उक्त युवक से पुछताछ करने पर उक्त युवक का संबंध किसी अन्य आपराधिक गिरोह से होने के बारे में कोई उल्लेखनीय बात नही बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ जारी है, इस संदर्भ में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
वही गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
जीतवाहन उरॉव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, गिरिडीह मो आबिद खान, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर, गिरिडीह, पुनि श्याम कुमार महतो पुनि सह थाना प्रभारी, मुफफसिल थाना, पुनि ज्ञानरंजन,पुनि सह थाना प्रभारी, नगर थाना पुनि रामेश्वर भगत, पुनि सह थाना प्रभारी, साईबर थाना पुअनि प्रिनन, मुफफसिल थाना पुअनि संजय कुमार, मुफफसिल थाना पुअनि विक्रम कुमार, नगर थाना।आरक्षी-1268 जोधन महतो, गिरिडीह तकनीकी शाखा।आरक्षी-1088 शिवम कुमार, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह। आरक्षी-230 रंजन कुमार, पुलिस केन्द्र गिरिडीह के शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal