Home » News Update » शराब दुकान में हुई मारपीट मामले की उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने जांच की

शराब दुकान में हुई मारपीट मामले की उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने जांच की

शराब दुकान को अगले आदेश तक के लिए किया गया बंद, सेल्स मैन का हटाया

Bermo: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित 31 नंबर सरकारी शराब दुकान में बुधवार की रात डुप्लीकेट शराब बेचने का आरोप व प्रिंट रेट से अधिक राशि लेने को लेकर सेल्समैन एवं ग्राहक के बीच हुई मारपीट की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विजय पाल व महेश कुमार दास ने मामले की जांच की। इंस्पेक्टर श्री दास ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सेल्समैन शोभित सिंह को काम से हटा दिया। वहीं उन्होंने ग्राहक पंकज कुमार महतो के पिता उमाशंकर महतो से मिल कर उन्हें सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना में सेल्समेन शोभित सिंह भी काफी चोटिल हुआ है, जिसका इलाज बोकारो में चल रहा है।

शराब दुकान के स्टॉक का किया मिलान :

इंस्पेक्टर विजय पाल व महेश दास ने पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित शराब दुकान का स्टॉक एवं कैश का मिलान कर दुकान को फिलहाल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया। एक सितंबर से नये सिरे से शराब दुकान का संचालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रिंट रेट से अधिक राशि किसी कीमत पर भी नहीं लेनी है। अगर ऐसा होता है, तो इसकी सूचना देने का काम करें. जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

बताते चलें प्रिंट रेट से अधिक राशि लेने एवं डुप्लीकेट शराब को लेकर बुधवार की देर रात को पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित शराब दुकान में सेल्समेन शोभित सिंह एवं ग्राहक पंकज महतो के बीच झड़प हो गयी थी। इस दौरान सेल्समेन शोभित सिंह ने शराब की बोतल पंकज सिंह के सिर पर मार कर उन्हें जख्मी कर दिया था, जिससे पंकज महतो का सिर फट गया था। वहीं घटना के बाद पंकज महतो के समर्थकों व स्थानीय लोगों ने शोभित सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पंकज महतो (ग्राहक) के पिता उमाशंकर महतो द्वारा बेरमो थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही थी।

बेरमो थाना प्रभारी बोले :

इधर, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि शहर में विधि-व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। कोई भी शराब विक्रेता अगर प्रिंट रेट से अधिक रुपये की मांग करता है, तो इसकी शिकायत करें, कार्रवाई की जायेगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal