Home » News Update » जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया

जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन किया गया

गिरिडीह श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 तृतीय ‘भर्ती कैम्प” का आयोजन जिला नियोजनालय, के परिसर में किया गया। इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह मो इमरान फारूकी के द्वारा स्वागत भाषण के साथ भर्ती कैम्प का आगाज किया गया। इस भर्ती कैम्प में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वंही मर्ती कैम्प में कुल-03 प्रतिष्ठान/संस्थानों ने भाग लिया। जिसमें टाटा मोटर्स, गिरिडीह के द्वारा 05 (पाँच) एवं एडवांटेज लिमिटेड प्राइवेट, दिल्ली i हेतु कुल 08 (छः) अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया एवं अन्य नियोजक बालमुकुंद स्पोंज एंड Iron Pvt. Ltd. Giridih के द्वारा कुल- 18 (अठारह) अभ्यार्थियों को Shortlisted किया गया है। जिन्हे साक्षात्तकार के पश्चात अंतिम रूप से चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जायेगा, जिसका विवरण निम्न प्रकार है:

Balmukund Sponge & Iron Pvt. Ltd. Giridih से 18 उम्मीदवार को शार्टलिस्ट किया गया है, TATA Motors, Giridih से 05 उम्मीदवारों का चयन किया गया है तथा Eduvantage PVT LTD, Delhi Hiring for the Company, Jay Bharti Maruti, Manesar, Hariyana से 06 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इस आयोजित मर्ती कैम्प 2025 के स्थानीय युवक/युवतियों के द्वारा विशेष रूची दिखाई गई। इस दौरान मो इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह ने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। आयोजित ‘इसभर्ती कैम्प में जिला नियोजनालय, गिरिडीह कार्यालय के धर्मेन्द्र कुमार यंग प्रोफेशनल सुमित कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रमोद बेदिया, अनुसेवक, मनोहर मुर्मू, रंजीत दास, तथा सुरक्षा प्रहरी का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal