कामेश्वर गुप्ता
टंडवा (चतरा) चतरा लोक सभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के सीसीएल सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह का ग्राम सेरनदाग में भव्य स्वागत करते हुवे उन्हें अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि चतरा सांसद ने हमारे ही पंचायत का बेटा को सीसीएल सांसद प्रतिनिधि बनाकर हम लोगों पर उपकार किए हैं। क्योंकि ऐसे संघर्षशील, जुझारू,समाजसेवी एवं गरीब गुरबा,बेसहाय के साथ 24 घंटा खड़े रहने वाले व्यक्ति को अपने प्रतिनिधि बना कर सांसद महोदय ने हम लोगों को नया ऊर्जा दिया गया। बैठे ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह के साथ आम्रपाली परियोजना सीसीएल के संबंधित गलत नीति एवम् सेरनदाग में सीसीएल द्वारा गलत तरीके से रेलवे साइडिंग का नक्शा एवम गांव में सेक्शन लगाने संबंधित चर्चा किया गया।
प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह ने कहा सांसद महोदय चतरा द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरूंगा और सेरनदाग की समस्यायों को सांसद महोदय तक पहुंचाना और उसका निदान करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर उपस्थित गणेश प्रसाद साहु उर्फ ललित साहु, अशोक प्रसाद,त्रिवेणी साहू,मनोज कुमार,गणेश कुमार साहु,सुबोध कुमार साहु,कामेश्वर गुप्ता,दिनेश कुमार साहु,संतोष कुमार साहू,केशो साहु, होरील साहु समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
