Home » News Update » जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा का आयोजन,

जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा का आयोजन,

जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा का आयोजन,

विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल,

बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को किया गया सम्मानित

हंटरगंज (चतरा): झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन समिति जेएसएलपीएस का संकुल स्तरीय वार्षिक आमसभा सोमवार को सिविल विद्यालय बारा परिसर में हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व विकास का बेहतर काम कर रहा है। वही कई जनप्रतिनिधि वक्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान करने के लिए स्वंय सहायता समूहों की सराहना की। आम सभा में 05 पंचायत लेंजवा, गेरुआ, पांडेपुरा, गेंजना, और औरु के 1000 महिला समूह की अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों ने भाग लिया। पांडेपुरा कलस्टर ने साल भर का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। विधायक और जनप्रतिनिधियों ने समूह में बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिप सदस्य निशी कुमारी, प्रतिनिधि बेचन पासवान, लेंजवा पंचायत मुखिया योगेंद्र यादव, जेएसपीएलएस प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक डॉ दीपक कुमार, बीएपी अलका कुमारी, सीओ अंजली कुमारी, पिआरपी ज्योति कुमारी, सीसी विकेश कुमार प्रकाश कुमार, आदि हजारों महिलाएं मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal