Home » News Update » कार्मेल उच्च विद्यालय में पीस विद क्रिएशन 2025 का शुभारंभ

कार्मेल उच्च विद्यालय में पीस विद क्रिएशन 2025 का शुभारंभ

बेरमो /कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में सोमवार को पीस विद क्रिएशन 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रेम लता लॉरेंस ए.सी. ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि पूरे सितंबर माह को विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और रक्षा के लिए समर्पित किया जाएगा। सिस्टर प्रेम लता लॉरेंस ने अपने संदेश में कहा कि धरती हमारी सामूहिक धरोहर है और इसका संरक्षण हर एक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु छोटी-छोटी पहल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। विद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार सितंबर माह भर पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसमें वृक्षारोपण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता रैली, प्रदूषण नियंत्रण पर सेमिनार तथा ‘ग्रीन कैंपस’ अभियान जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। इस अवसर पर सभी अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और इसे सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal