Home » News Update » पचमहला में धूम धाम से मनाया गया करम महोत्सव,

पचमहला में धूम धाम से मनाया गया करम महोत्सव,

विधायक सहित वन विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद

पर्यावरण संरक्षण की सीख देता है करमा पर्व: जनार्दन पासवान

हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के पचमहला मैदान परिसर में सोमवार को वन , पर्यावरण, एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तरी वन प्रमंडल के तत्वाधान में बुधवार को करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस दौरान करमा गीत पर विधायक, अधिकारियों,ग्रामीणों व महिलाओं ने जमकर झूमा। जबकि करमा महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। वही इस दौरान विधायक जनार्दन पासवान ने हदहदवा डैम में छठ घाट , सीढ़ी एवं चबूतरा का फीता काटकर उद्घाटन किया।महोत्सव का उद्घाटन के पश्चात करीब पांच कर्मा के पौधे लगाए गए।पौधा रोपण के पश्चात पौधा को सुरक्षित बचाने का संकल्प भी लिया। यहां मुख्य रूप से चतरा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा उपस्थित थे। विधायक श्री पासवान ने ग्रामीणों को करमा महोत्सव की जानकारी देते हुए प्रकृति में इसके महत्व को बताया। वक्ताओं ने कहा कि धरती का श्रृंगार होता है पौधा। करमा पर्व का दूसरा नाम प्राकृतिक पूजा भी रखा गया है। ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात यहा झकझोर झूमर का आयोजन भी किया गया। जिसमे विधायक ,पदाधिकारियों समेत ग्रामीण महिलाएं झूमते नजर आये।मौके पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार, भाजपा नेत्री गायत्री देवी, चंद्रिका यादव, वन पाल चंदन कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, अमरजीत टोप्पो, कपिलदेव मेहता सहित हजारों ग्रामीण और वनरक्षी उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal