Home » News Update » ईद मिलादुन नबी और करमा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

ईद मिलादुन नबी और करमा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया चर्चा

हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज थाना परिसर में बुधवार को ईद उल मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी ने किया। जबकि संचालन थाना प्रभारी प्रभात कुमार कर रहे थे। इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधि ,बुद्धिजीवी, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं थाना क्षेत्र के 26 अखाड़े के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों के गणमान्य लोगों उपस्थित हुए। बैठक में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित शांति समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया की।सरकार के गाइडलाइन और प्रशासन के दिशा निर्देश पर आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर पर्व मनाएंगे । थाना प्रभारी ने दिल को आहत करने वाले एवं भड़काऊ भाषण और गाना न बजाने की हिदायत दिया। बैठक में थाना प्रभारी के अतिरिक्त, विधायक प्रतिनिधि रौशन कुमार सिंह, डुमरीकला मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, वकील खान, प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि, मोहम्मद साजिद, मोहम्म दमसूक ,मोहम्मद गुलजार ,मोहम्मद शमी, मोहम्मद अनवर, अरुण चौरसिया, देवकुमार पासवान,मोहम्मद जावेद ,मोहम्मद इदरीश के साथ कई पुलिस पदाधिकारी और थाना क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal