Home » News Update » लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया

लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया

कान्हाचट्टी (चतरा)- लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा पंचायत तुलबुल , ग्राम भदुआ निवासी सुरेश कुमार यादव को कान्हाचटटी प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष गौरी प्रसाद यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि सुरेश यादव की संगठन के प्रति रुचि और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे प्रखण्ड स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देंगे और नियमित रूप से जिला संगठन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

जिला अध्यक्ष ने सुरेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कान्हाचटटी प्रखण्ड में पार्टी और अधिक सुदृढ़ होगी।

बधाई देने वालों में कबीर अंसारी अनिल पासवान महरू पासवान रामबृक्ष पासवान, नरेश यादव, ईश्वर यादव ,श्यामदेव यादव, रेशमी देवी, विजय यादव, प्रभु यादव, मुख्तार मियां, श्रीश यादव ,गोबिंद यादव, कृष्णा पासवान शैलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal