कान्हाचट्टी (चतरा* ) – राजपुर थाना परिसर में बुधवार को ईद उल मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कुमार और अंचल अधिकारी मनोज कुमार गोप ने किया। जबकि संचालन थाना प्रभारी संदीप कुमार कर रहे थे। प्रखंड क्षेत्र के जीप सदस्य,प्रखण्ड प्रमुख, सभी पंचायतो के मुखिया ,समिति सदस्यजी,वार्ड सदस्यों,प्रबुद्ध जनमानस,पत्रकार,समाज सेवियों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित शांति समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया की।सरकार के गाइडलाइन और प्रशासन के दिशा निर्देश पर आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर पर्व मनाएंगे । बैठक मे छोटा बाबू संदीप कुमार, पत्रकार प्रमोद सिंह , मुखिया घनश्याम पासी , विनय लाल , सतीश सिंह , कमांडो रजक , कई प्रतिनिधि मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
