Home » News Update » श्री गणेश पूजा महोत्सव टंडवा में स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी।

श्री गणेश पूजा महोत्सव टंडवा में स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी।

टंडवा (चतरा) स्थानीय आस्था सुप्रसिद्ध चुंदरू धाम परिसर में,आयोजित दस दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन तथा स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी।एसोसिएशन अध्यक्ष पी के विश्वास,सचिव सीताराम पंडित,कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबिर,उपाध्यक्ष रामनरेश तिवारी,एवं ग्रामीण चिकित्सक संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद साहू (पवन मेडिकल स्टोर सेरनदाग) तथा एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं सभी ग्रामीण चिकित्सकों ने अपनी अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाई। वही ग्रामीण चिकित्सक संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद साहू ने बताया कि श्री गणेश पूजा महोत्सव में दवाइयों की आपूर्ति न्यू मेडिसिन वर्ल्ड सिमरिया,गुप्ता मेडिकल हॉल सिमरिया,जनता मेडिकल एजेंसी डाडी , बृजमनी मेडिकल हॉल टंडवा,शिवानी मेडिकल हॉल टंडवा,मां मेडिकल हॉल टंडवा, सोनी मेडिकल हॉल टंडवा, ममता मेडिकल हॉल मिस्रौल एवं दवा कंपनी का का सहयोग रहा। इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा के मेडिकल टीम का भी विशेष सहयोग रहा।जांच एवं दवा वितरण में सभी ने अपने-अपने निर्धारित समय में योगदान निष्ठा पूर्वक दिया। श्री साहू ने आगे बताया कि इस कार्य के लिए श्री गणेश महोत्सव के संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो तथा मीडिया बंधुओ से एसोसिएशन में जो सहयोग मिला है इसके लिए एसोसिएशन आभारी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal