Home » News Update » द सर्मद फाउंडेशन का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न, मुज़फ्फर हुसैन और मोहम्मद मुर्तज़ा खान हुए निर्वाचित।

द सर्मद फाउंडेशन का चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न, मुज़फ्फर हुसैन और मोहम्मद मुर्तज़ा खान हुए निर्वाचित।

बेरमो: अनुमंडल के बोकारो थर्मल के राजा बाज़ार में द सर्मद फाउंडेशन द्वारा आयोजित चुनावी कार्यक्रम रविवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा-भावना के साथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव में मुज़फ्फर हुसैन को जिला हेड और मोहम्मद मुर्तज़ा खान को बेरमो ब्लॉक हेड के रूप में चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक परिचय और प्रस्तुति सत्र से हुआ, जिसमें उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता, दृष्टिकोण और भविष्य की योजनाएँ प्रस्तुत कीं। चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और दर्शकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, शिष्टाचार और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। संस्था का यह चुनाव संगठन की एकता, सेवा-भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

समापन अवसर पर संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया और समाजसेवा एवं मानवता की सेवा के पथ पर और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। नूर हसन खान ने मंच संचालन और इनविजिलेशन की जिम्मेदारी निभाई।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal