यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दर्जनों वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना।
पत्थलगड़ा(चतरा): चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना गेट एवम रविवार को पुलिस ने एंटी क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, लाइसेंस, हेलमेट और डिक्की की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों के तहत वाहन चलाने की हिदायत भी दी। पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देश के बाद थाना गेट एवं अन्य जगह के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया जिसमें दर्जनों बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालको से बाइक जब्त की गई है। अवाश्यक कागजात नहीं देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला परिवहन विभाग भेजा गया है । उन्होंने आगे बताया कि इस तरह का जांच अभियान जरूरी है, ताकि अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
