Home » News Update » सूखे नदी में अचानक आई बाढ़ में बाइक धो रहे जीजा-साला बहे,साले को ग्रामीणों ने बचाया,जीजा लापता।

सूखे नदी में अचानक आई बाढ़ में बाइक धो रहे जीजा-साला बहे,साले को ग्रामीणों ने बचाया,जीजा लापता।

टंडवा : थाना क्षेत्र के खधैया नदी में बिना बारिश के आई बाढ़ मे जीजा साला बह गए। इस दौरान साले को तो ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया,लेकिन जीजा का पता नही चल पाया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार खधेया पुल के नीचे बने पुराने पुल (छलटा) पर शाम में ख़धैया निवासी सुगन राम का 30 वर्षीय पुत्र चंदो कुमार पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के सिंघानी निवासी अपने जीजा संजू मोची पिता प्रेम मोची के साथ मोटरसाईकिल धो रहा था। इसी दौरान बिना बारिश के नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिसके बाद उनकी बाइक बहने लगी। बाइक बहता देखकर दोनों बाइक को बहने से बचाने लगे तबतक अचानक बहाव तेज हो गया। जिसमे साला चांदो व जीजा संजू जो पेशे से ड्राइवर था बह गया। ग्रामीणों ने दोनों को बहता देखकर चांदो को 100 मीटर बाद किसी तरह निकाल लिया। जिसे बेहोशी के हालात में एम्बुलेन्स से स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वही जीजा का समाचार लिखे जाने तक पता नही चला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर खोजबीन में लग गई थी।इधर अस्पताल में इलाज कर रही डॉक्टर गीतांजलि ने बताया कि इलाज के बाद चांदो दास को होश आ गया।वहीं घटना में जीजा के लापता होने से परिवार वालों में मातम छा गया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal