Home » News Update » थाना दिवस में कई मामलों की सुनवाई, सभी का त्वरित निष्पादन।

थाना दिवस में कई मामलों की सुनवाई, सभी का त्वरित निष्पादन।

दीपक कुमार की रिपोर्ट,

कान्हाचट्टी ( चतरा) – मंगलवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार के अध्यक्षता में प्रखण्ड में चल रहे विभिन्न विवादों को सुझाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना दिवस का आयोजन

किया गया। थाना दिवस में उपस्थित अंचल अधिकारी मनोज गोप, उपस्थित थे।

 

जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने, लोगों की समस्याओं को आसानी से सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजपुर थाना में प्रत्येक मंगलवार को थाना में थाना दिवस आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई, जिसमें जनता से अपनी समस्याएं लेकर थाना दिवस/जनता दरबार में आने और उनकी समस्याओं के विधिसम्मत निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

 

इस दौरान कई मामले सामने आए, जिनमें से सभी मामलों का तुरंत निष्पादन कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।

 

थाना दिवस के आयोजन से जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित और सुगम मंच उपलब्ध हो रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal