Home » News Update » गिद्धौर के बारीयातू पंचायत में पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन, कई लाभार्थी मृत पाए गए।

गिद्धौर के बारीयातू पंचायत में पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन, कई लाभार्थी मृत पाए गए।

अमीर सोहैल की रिपोर्ट,

गिद्धौर(चतरा):जिले के गिद्धौर प्रखंड के बारीयातू पंचायत भवन में मंगलवार को वृद्धा, विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। इस शिविर का आयोजन पंचायत मुखिया डेगन गंझू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई।

 

सत्यापन प्रक्रिया का कार्यभार पंचायत सचिव खुशबू लता ने संभाला। इस दौरान लाभार्थियों के आधार कार्ड, बैंक पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कई पेंशन लाभार्थियों को मृत पाया गया, जिससे पेंशन सूची को अद्यतन करने में मदद मिलेगी।

 

शिविर में वार्ड सदस्य प्रकाश यादव, नारायण यादव, मुनेश्वर यादव सहित सभी लाभार्थी उपस्थित रहे। इस सत्यापन प्रक्रिया से पेंशन योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और केवल पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal