Home » News Update » चतरा में संपूर्णता अभियान 2024 का भव्य समापन, उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मियों को सम्मान।

चतरा में संपूर्णता अभियान 2024 का भव्य समापन, उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मियों को सम्मान।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

चतरा: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में आज संपूर्णता अभियान 2024 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त कीर्तिश्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जुलाई 2024 में शुरू हुआ यह विशेष अभियान सितंबर 2024 तक सफलतापूर्वक चला, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े छह प्रमुख संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करना था। जिले के विभिन्न विभागों, पदाधिकारियों और कर्मियों के समन्वित प्रयासों से अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गईं।

समापन समारोह में अभियान के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से पुलिस विभाग और वन विभाग के उन अधिकारियों व कर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने जिले में सराहनीय कार्य किए।

 

उपायुक्त कीर्तिश्री ने अपने संबोधन में कहा, संपूर्णता अभियान ने चतरा में सेवा वितरण और योजनाओं के क्रियान्वयन को नई दिशा दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचनाओं में हुए कार्य जिले के विकास की मजबूत नींव बनेंगे। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा, इस अभियान ने शासन-प्रशासन की योजनाओं को जन-जन तक तेजी से पहुंचाया। समाज के विभिन्न वर्गों में विश्वास और सहयोग की भावना जगी है, जो चतरा को प्रगति के पथ पर ले जाएगी।

 

कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज सहित अनेक विभागीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रतिबिंब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के उदय पांडे ने किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal