Home » News Update » थाना दिवस में कई मामलों की सुनवाई, कई मामलों का त्वरित निष्पादन

थाना दिवस में कई मामलों की सुनवाई, कई मामलों का त्वरित निष्पादन

तेनुघाट: थाना दिवस के अवसर पर पेटरवार थाना में पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम के द्वारा बताया गया कि विवादित जमीन संबंधित मामलों पर जन सुनवाई कर समस्याओं को त्वरित निष्पादन करने का यथा संभव प्रयास करते हैं। अंचल अधिकारी अशोक राम ने बताया थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा एवं अंचल सभी राजस्व कर्मचारी के मौजूदगी में जन सुनवाई करते समस्याओं को दूर करने प्रयास करते है। थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा एवं अंचल अधिकारी श्री राम ने बताया कि जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन पर लगभग एक वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे सप्ताह में थाना दिवस कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई करते आ रहे है। इस तरह के कार्य क्रम से हम सब को भी संतुष्टि मिलती है और लोगों को छोटे छोटे बातों को लेकर थाना और अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। आगे उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्षों में सात आठ सौ से ज्यादा विवादित मामलों को निष्पादित कर चुका हूं। प्रत्येक थाना दिवस के अवसर पर बारह से पंद्रह मामला आ ही जाता है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, अमीन एवं थाना के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal