Home » News Update » श्रमिकों का विश्वास ही संगठन की शक्ति। राजेश, अनुप बाबू के नेतृत्व में मजदूरों का भविष्य उज्जवल। अजय

श्रमिकों का विश्वास ही संगठन की शक्ति। राजेश, अनुप बाबू के नेतृत्व में मजदूरों का भविष्य उज्जवल। अजय

कथारा: सीसीएल में दर्जनों श्रमिक संगठन संचालित है। लेकिन मजदूरों का सबसे ज्यादा विश्वास और भरोसा आरसीएमयू यूनियन के ऊपर है। परिणाम स्वरूप पूरे सीसीएल में और कथारा क्षेत्र में आरसीएमयू सबसे बड़ा श्रमिक संगठन के रूप में सामने है। कथारा के बेस वर्कशॉप में यूनियन द्वारा आयोजित श्रमिक जागरूक अभियान के तहत श्रमिक ने यूनियन से प्रभावित होकर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की श्रमिकों को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा मजदूरों का विश्वास ही संगठन की शक्ति है और इस विश्वास को बनाए रखना संगठन के पदाधिकारी का कर्तव्य है जिसका निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ होता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा यूनियन मजदूरों के सुख दुख में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करता है जिसके परिणाम स्वरूप मजदूरों के बीच यूनियन की लोकप्रियता है और मजदूर इससे प्रभावित होकर यूनियन से साथ जुड़ने का कार्य करते हैं। श्रमिक इस बात को भली भांति जानते हैं कि श्रमिकों का विश्वास अनुप बाबू के नेतृत्व में सुरक्षित है। जल्द ही श्रमिकों के समस्याओं के निराकरण को लेकर मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंपने का कार्य किया जाएगा इस अवसर पर मोहम्मद जुल्फिकार,होरिल महतो,पिंटू कुमार,मोहम्मद फनाउल्लाह,गौरव कुमार सिंह, मनोज कुमार ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की मौके पर मोहम्मुद अंसारी,देवाशीष आश, कमल कांत सिंह,सुरेश ठाकुर, अरुण सिंह ,संतोष सिन्हा, विजय नायक,सुजीत मिश्रा, प्रमोद यादव,पंचायत सचिव राजू वर्मा,पिंटू राय,पंचराम सहित अन्य शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal