Home » News Update » जीएम इंचार्ज ने इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर व पूर्व राज्यसभा सांसद से की शिष्टाचार भेंट

जीएम इंचार्ज ने इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर व पूर्व राज्यसभा सांसद से की शिष्टाचार भेंट

महागामा के राजमहल हाउस में जीएम इंचार्ज ने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरसी कुंटिया से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री भी उपस्थित रहीं। बैठक में रोजगार सृजन, किसानों की स्थिति और स्थानीय…

Godda: महागामा स्थित राजमहल हाउस में जीएम इंचार्ज ने इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी (आईसीसी) के ऑब्जर्वर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरसी कुंटिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री भी मौजूद रहीं। मुलाक़ात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय विकास और आम जनता की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से रोजगार सृजन, किसानों की स्थिति, बुनकरों की समस्याओं और स्थानीय व्यापारियों की दिक्कतों पर विस्तार से बातचीत की गई। डॉ. कुंटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहती है और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और गरीब तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जीएम इंचार्ज ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता जताई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal