Home » News Update » कथारा वासरी स्लरी पॉइंट पर लगी आग, रिजेक्शन स्लरी जलने से हो रहा राजस्व नुकसान।

कथारा वासरी स्लरी पॉइंट पर लगी आग, रिजेक्शन स्लरी जलने से हो रहा राजस्व नुकसान।

कथारा: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत कथारा वासरी स्थित स्लरी पॉइंट संख्या 5 में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है। इस आग की वजह से बड़ी मात्रा में रिजेक्शन स्लरी जलकर नष्ट हो रही है, जिससे कंपनी को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग से जमीन फट गया है और लगातार धुआं उठ रहा है, जिससे आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। बावजूद इसके सीसीएल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि प्रबंधन की अनदेखी के कारण कंपनी को जहां आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन से तत्काल आग पर काबू पाने और इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal