Home » News Update » बाबूलाल मरांडी चतरा, जिला अध्यक्ष के पिता के निधन पर परिजनों से किया मुलाकात

बाबूलाल मरांडी चतरा, जिला अध्यक्ष के पिता के निधन पर परिजनों से किया मुलाकात

अमीर सोहैल

चतरा: झारखंड के पहले मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत तिलैया गांव का दौरा किया। यहां पार्टी के चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के पूज्य पिता के निधन पर शोकाकुल परिवार के निवास स्थान पहुंचकर उन्होंने गहन संवेदना व्यक्त की।

मरांडी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह दुख की घड़ी में पार्टी संगठन पूर्ण रूप से परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर चतरा सांसद काली चरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्वल दास, गिद्धौर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार तथा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal