Home » News Update » चतरा जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

चतरा जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

मो शाहबान

चतरा:आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास योजना, मईया सम्मान योजना, शिक्षा विभाग से संबंधित मामले सहित अन्य मुद्दों पर आमजनों ने अपनी बात रखी। उपायुक्त ने सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को शीघ्र राहत मिल सके। विशेष रूप से भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा, “जनता दरबार आमजनों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण मंच है। प्रत्येक आवेदन का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर हो और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।” इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निष्पादन की प्रगति की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि चतरा समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। यह पहल जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता और जन-कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal