Home » News Update » बालू माफियाओं को खुला चुनौती, अंचल अधिकारी के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला

बालू माफियाओं को खुला चुनौती, अंचल अधिकारी के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला

मो शाहबान

चतरा: जिले में बालू माफियाओं का आतंक एक बार फिर सामने आया है। इस बार जिले के हंटरगंज प्रखंड में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही अंचल अधिकारी की टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर पुलिस और जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी है। हमले में अंचल अधिकारी के बॉडीगार्ड चौकीदार जोगेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हंटरगंज अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी केवाल इमलियाटांड़ इलाके में अवैध बालू लादकर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाने का निर्देश दिया और अपने बॉडीगार्ड चौकीदार जोगेंद्र कुमार को ट्रैक्टर पर बिठाया। लेकिन जैसे ही अंचल अधिकारी की गाड़ी आगे बढ़ी, ट्रैक्टर मालिक सह चालक ने गाड़ी को बेकाबू तरीके से चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान जोगेंद्र कुमार ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर गए, और बेकाबू ट्रैक्टर का ट्रॉली का टायर उनके दोनों पैरों की जांघ पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया, और चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचल अधिकारी और हंटरगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल चौकीदार को तुरंत सदर अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घायल चौकीदार जोगेंद्र कुमार सदर थाना क्षेत्र के सिन्दूवारी बधार गांव के निवासी हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal