Home » News Update » चतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया, रक्तदान शिविर का आयोजन।

चतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया, रक्तदान शिविर का आयोजन।

मो शाहबान

चतरा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चतरा के रेड क्रॉस सोसाइटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

रक्तदान शिविर में सैकड़ों बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सांसद कालीचरण सिंह ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा, रक्तदान एक महान कार्य है, जो जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पुण्य का कार्य है और समाज के लिए एक प्रेरणा है। रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने भी खूब सराहा।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व चतरा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सुमन ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमन सौरभ, जिला उपाध्यक्ष सुजीत जयसवाल, राजेश पासवान, विवेक केसरी, काली यादव, संजीत कुमार, गुड्डू कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal