Home » News Update » गोमिया के साड़म से राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा-2025 का हुआ शुभारंभ, अभियान के थीम स्वाच्छोत्सव के तहत चला स्वच्छता अभियान।

गोमिया के साड़म से राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा-2025 का हुआ शुभारंभ, अभियान के थीम स्वाच्छोत्सव के तहत चला स्वच्छता अभियान।

अपने आस – पास की गंदगी को स्वयं साफ करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें – माननीय मंत्री

स्वच्छता के दिशा में आदर्श जिला बनेगा बोकारो, झारखंड की आत्मा में जल-जंगल-जमीन, हमारी चेतना में है स्वच्छताः उपायुक्त

जिला प्रशासन औद्योगिक इलाकों – सभी प्रखंडों में प्रत्येक छह माह में करेगा एसेस्समेंट, बेहतर प्रदर्शन वाले को देंगे स्वच्छता मेडल।

मौके पर माननीय मंत्री – उपायुक्त आदि ने किया पौधरोपण – साड़क बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान, लगाया झाड़ू – उठाया कचड़ा।

स्वच्छता के क्षेत्र नें बेहतर करने वाले जल सहियाओं को साल व प्रशस्ति पत्र देकर माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया सम्मानित, लाभुकों के बीच परिसंप्ति वितरित।

 

बोकारो: जिले के गोमिया प्रखंड के साड़म में बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा – 2025” का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *माननीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, उपायुक्त अजय नाथ झा, मिशन निदेशक मनोहर मरांडी, संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, कार्यपालक अभियंत चास राम प्रवेश राम, तेनुघाट चंदन कुमार, जिला परिषद सदस्य आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

गंदगी खुद साफ करें और दूसरों को करें प्रेरित: माननीय मंत्री

 

इस अवसर पर माननीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर हम अपने आस–पास की गंदगी स्वयं साफ करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे, तभी यह अभियान एक सच्चा जन-आंदोलन बन पाएगा।

 

माननीय मंत्री ने जोर दिया कि स्वच्छता अपनाने से बीमारियां कम होंगी, पर्यावरण बेहतर होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण मिलेगा। उन्होंने साड़म से कार्यक्रम की शुरूआत करने के पीछे साड़क के महत्व से भी आम लोगों को अवगत कराया। कहा कि यह आगाज है… अंजाम कुछ और होगा…।

 

गोमिया के साड़म से शुरू हुआ यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम आने वाले दिनों में पूरे बोकारो जिले और झारखंड के अन्य हिस्सों में भी गति पकड़ेगा। सरकार और प्रशासन का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि जन जागरण के माध्यम से इसे सतत आदत में बदलना है। उन्होंने सभी लोगों से सप्ताह में 02 घंटें श्रमदान करने की अपील* की। माननीय मंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई।

 

बोकारो को स्वच्छता के दिशा में आदर्श जिला बनाएंगेः उपायुक्त।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि झारखंड की आत्मा जल–जंगल–जमीन में बसती है और हमारी चेतना में स्वच्छता है। बोकारो जिला अग्रणी है और स्वच्छता के मामले में भी इसे आदर्श जिला हम बनाएंगे। साझा प्रयासों से बोकारो जिला न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए स्वच्छता संदेश स्थापित करेगा। उन्होंने जिले की जनता से स्वच्छता अभियान को अपनी आदत बनाने की बात कहीं। हर व्यक्ति की छोटी कोशिश मिलकर बड़े बदलाव ला सकती है।

 

 

हर छह माह पर होगा आकलन, मिलेगा स्वच्छता मेडल

 

मौके पर उपायुक्त ने घोषणा की कि जिले के सभी प्रखंडों और औद्योगिक क्षेत्रों में हर छह माह पर स्वच्छता आकलन किया जाएगा। इस मूल्यांकन में स्वच्छता के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थान, पंचायत या प्रखंडों को स्वच्छता मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 

मौके पर पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

संबोधन के बाद माननीय मंत्री, उपायुक्त सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों, प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। हर व्यक्ति यदि एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे तो स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण संभव है।

 

बेहतर प्रदर्शन वाले जल सहियाओं को मिला सम्मान

स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रही विभिन्न प्रखंडों के जल सहियाओं को मौके पर सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद और उपायुक्त अजय नाथ झा ने उन्हें साल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

 

स्वच्छोत्सव थीम के तहत किया श्रमदान, चला स्वच्छता अभियान

 

इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन स्वच्छोत्सव थीम के अंतर्गत किया गया। गोमिया के साड़क बाजार क्षेत्र में स्वयं माननीय मंत्री, उपायुक्त, निदेशक, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, कार्यपालक अभियंता चास – तेनुघाट, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर लोगों को यह स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal