Home » News Update » आज रांची आयेंगे CDS अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

आज रांची आयेंगे CDS अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

Ranchi: कल 19 सितंबर से राजधानी रांची में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) शुरू होने जा रहा है. इसी बीच आज गुरुवार को CDS जनरल अनिल चौहान रांची पहुंचेंगे. आज दोपहर करीब 3 बजे सीडीएस रांची एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

तीनों सेनाओं के अध्यक्ष CDS जनरल अनिल चौहान आज गुरुवार को रांची पहुंचेंगे. वह आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे. मालूम हो कल 19 सितंबर से रांची में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) शुरू होने जा रहा है. रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो आयोजित किया जायेगा।

सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

इसी बीच कल 17 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में जानकारी दी. साथ ही मंत्री और सैन्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री को तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal