Home » News Update » स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का जिला मुख्यालय में शुभारंभ

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का जिला मुख्यालय में शुभारंभ

मो शाहबान

चतरा:गुरुवार को जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभागार में स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई तथा जिलेवासियों से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने बताई कि “स्वच्छोत्सव” थीम पर आधारित यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान व्यक्तिगत व घरेलू स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, ग्राम सभाओं, स्कूलों में रैलियां व प्रतियोगिताएं, श्रमदान, और जल स्रोतों की सफाई जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को जन-सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, दुर्गा पूजा पंडाल समितियों से समन्वय कर प्लास्टिक उपयोग पर रोक और पंडालों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने का भी आदेश दिया।

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल), जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक व कनीय अभियंता, जिला समन्वयक और प्रखंड वॉश समन्वयक उपस्थित थे। सभी ने स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal