Home » News Update » डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

बेरमो /दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), बोकारो ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तकनीकी भवन के समक्ष संपन्न हुआ, जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और स्वच्छता संबंधी शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओएवंएम)मधुकर श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में शपथ दिलाई, जबकि महाप्रबंधक राजेश विश्वास ने अंग्रेजी में शपथ दिलाने का दायित्व निभाया।

इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक सोमेन मंडल, अजय कैस, मुरासकर, अखिलेंदु सिंह, शशि शेखर, शैलेंद्र कुमार, अबूजर सीलवी,तीताबुर रहमान, प्रशांत कुमार,सूरज तिवारी, संज्ञा दास, तनीषा सीलवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल एवं पर्यावरण की दिशा में सक्रिय योगदान सुनिश्चित करना रहा।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal