Home » News Update » आम्रपाली परियोजना के विस्थापित ग्रामीणों का एक बैठक किया गया।

आम्रपाली परियोजना के विस्थापित ग्रामीणों का एक बैठक किया गया।

टंडवा (चतरा) आम्रपाली परियोजना का विस्थापित ग्रामीण बैठक ग्राम कुमराँग में किया गया। बैठक का अध्यक्षता शशि कुमार एवम संचालन अमित कुमार किया। बैठक में युवा एवं समस्त ग्रामीण ग्राम कुमराँग खुर्द तथा कुमराँग कला के सभी लोगों के उपस्थिति में सर्वसहमति यह फैसला लिया गया कि हम सभी एकजुट रहेंगे और आगे किसी भी कार्य को एक साथ होकर करेंगे।(2)बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर समस्त ग्रामीण एक होकर अपने हक अधिकार के लिए एक साथ रह कर कार्य करेंगे। (3)कंपनी में नौकरी बहाल करने से पूर्व किसी भी प्रकार जैसे टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल जैसे कैटेगरी मे रोजगार मुहैया करने का उचित ट्रेनिंग प्रधान करना जिसमें सभी बेरोजगारों को रोजगार की स्थिति समान रूप से दिया जाए। (4) ग्रामीण द्वारा सीसीएल में नौकरी के लिए लगाए गए फाइल का कभी दिन टालमटोल किया जाता है उसे अभिलंब सभी प्रक्रिया पूर्ण कर नौकरी दिया जाए।(5) कंपनी द्वारा जमीन कटाई कर कोयला खनन कार्य किया जाता है जिस पर अपने ग्राम के विस्थापित परिवार के ट्रक का परिचालन की जिम्मेदारी वर्तमान के कंपनी के निर्भर पर होना चाहिए ताकि किसी भी विस्थापित परिवार के रोजगार प्रभावित ना हो एवं इसकी सारी जिम्मेवारी सीसीएल प्रबंधन की होगी (6) वर्तमान में कार्यरत में किसी भी कंपनी द्वारा विस्थापित ग्रामीण बेरोजगार को रोजगार से जोड़ा ना जाए तब तक बाहरी वर्कर का बहाल न किया गए। अन्य कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सुनील कुमार,बसंत कुमार,इंद्र देव साहू ,देवनारायण साहू, अजय कुमार साहू ,सुभम कुमार साहू , सौरभ कुमार सिंह , सुजीत कुमार सिंह ,बंटी कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह,गांव के समाजसेवी,बुद्धिजीवी,युवा एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal