Home » News Update » डीवीसी एएमसी/एआरसी मजदूर संगठन का प्रदर्शन, प्रबंधन और ठेकेदार के विरोध में नारेबाजी

डीवीसी एएमसी/एआरसी मजदूर संगठन का प्रदर्शन, प्रबंधन और ठेकेदार के विरोध में नारेबाजी

बेरमो /डीवीसी बोकारो थर्मल में एएमसी/एआरसी मजदूर संगठन ने प्लांट के अंदर तकनीकी भवन के सामने प्रदर्शन किया। मजदूरों ने प्रबंधन और ठेकेदार के विरोध में नारेबाजी की और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। मजदूर संगठन ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने उनकी समस्याओं को अनदेखा किया है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन उनकी मांगों को नहीं मानता है तो आगे आंदोलन और भी तेज होगा, जिसकी जवाबदेही स्थानीय प्रबंधन और ठेकेदार की होगी। यह प्रदर्शन सालाना रख-रखाव ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया है, जिसे लेकर मजदूर संगठन ने पूर्व में भी प्रबंधन को अवगत कराया था। लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से मजदूरों में आक्रोश है। अब देखना यह होगा कि प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर क्या कार्रवाई करती है l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal