Home » News Update » एसीबी धनबाद की बड़ी कार्रवाई : कसमार प्रखंड में दो कनिष्ठ अभियंता 5 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

एसीबी धनबाद की बड़ी कार्रवाई : कसमार प्रखंड में दो कनिष्ठ अभियंता 5 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बोकारो: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने शुक्रवार को कसमार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ दो कनिष्ठ अभियंताओं को पाँच हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों अभियंताओं को गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया।

धनबाद एसीबी ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियंताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कांड संख्या 10/2025 दर्ज कर अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिश्वत माँगने का मामला

गिरफ्तार अभियंता राजीव रंजन और आशीष कुमार कसमार प्रखंड कार्यालय में मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की जिम्मेदारी देख रहे थे।

मामला गर्री पंचायत के बनकनारी निवासी हबीब अंसारी की पत्नी हलीमा खातून से जुड़ा है, जिन्हें वर्ष 2024 में मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना स्वीकृत हुई थी। यह योजना पाँच साल की है और इसके तहत एक एकड़ भूमि पर 112 पौधे लगाए गए हैं।

योजना के तहत सफाई, देखभाल और सिंचाई के लिए मजदूर लगाए जाते हैं, जिनका भुगतान ब्लॉक से किया जाता है। वर्ष 2024-25 में 11 किस्तों में कुल ₹1,38,688 का भुगतान किया गया था।

लेकिन वर्ष 2025-26 के मजदूरी भुगतान के लिए जब लाभुक ने आवेदन किया तो कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने ₹5,000 की रिश्वत की माँग की और भुगतान रोक दिया।

एसीबी की कार्रवाई

लाभुक द्वारा दी गई शिकायत की एसीबी ने जाँच की और आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर कसमार प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाया और शुक्रवार को रिश्वत लेते दोनों अभियंताओं को पकड़ लिया।

अभियुक्तों का पता

आशीष कुमार – हजारी गाँव, गोमिया प्रखंड, बोकारो

राजीव रंजन – सूदना गाँव, डाल्टनगंज थाना, पलामू

एसीबी की इस कार्रवाई से कसमार प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal