Home » News Update » चतरा महाविद्यालय में एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

चतरा महाविद्यालय में एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

मो शहबान

चतरा:चतरा महाविद्यालय के लाइब्रेरी भवन के ऊपरी तल्ले में शुक्रवार को हैश फाउंडेशन, हजारीबाग के सहयोग से एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यशाला की शुरुआत इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक आशीष बाखला ने प्रमुख वक्ताओं का स्वागत करते हुए की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और वर्तमान डिजिटल युग में साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

हैश फाउंडेशन के वक्ता श्री अभिमन्यु सिंह ने अपने संगठन के कार्यों और भारत सरकार के साथ मिलकर साइबर जागरूकता फैलाने तथा साइबर ठगी से लोगों को बचाने के उद्देश्य के बारे में बताया। संगठन के मुख्य वक्ता पप्पू कुमार यादव ने ऑनलाइन स्कैम, फेक जॉब्स, वर्क फ्रॉम होम स्कैम, गेमिंग स्कैम, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, लोन/शॉपिंग स्कैम और फेक प्रोफाइल की पहचान जैसे विभिन्न साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन, अनजान ऐप्स डाउनलोड न करने और पब्लिक वाई-फाई के उपयोग से बचने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा ने किया। कार्यशाला में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार मिश्रा, इतिहास विभाग के डॉ. ज्योति प्रधान, चन्द्र कान्त कमल, अमित प्रवीण तिग्गा, राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. एलविन बाखला, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. अंशुमय लायेक और बी.सी.ए. विभाग से हीरामन महतो उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal