बेरमो: डीवीसी कोनार प्रबंधन की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने की कोशिश की। इस नाटक की प्रस्तुति स्कूली छात्राओं ने की और प्रधानाध्यापक भरत किशोर महतो और राजेश्वर रजक ने बताया कि स्वच्छता विद्यार्थियों के संस्कार में डालने की एक कोशिश है, जिसका उनके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।
परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगता है और बच्चों का उत्साहवर्धन भी होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा प्रधानमंत्री का एक विजन है, जिसे हमें धरातल पर उतारना है।
इसके पहले 19 सितंबर को कर्मचारियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें उपमहाप्रबंधक राणा रणजीत सिंह, डॉक्टर बी एन मंडल, प्रबंधक गोपाल महतो, रबी रंजन, सुनील कुमार, चंद्रशेखर, राकेश कुमार, राकेश भास्कर, अमन टोप्पो, गोपाल प्रसाद आदि उपस्थित थे। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
