Home » News Update » प्रतापपुर में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो महुआ जावा नष्ट

प्रतापपुर में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो महुआ जावा नष्ट

मो शाहबान
चतरा: मंगलवार को जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका जंगल में पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अवैध देशी शराब निर्माण में उपयोग होने वाले करीब 300 किलोग्राम महुआ जावा को नष्ट किया गया।

सहायक उपनिरीक्षक मोहन तिर्की के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की एक टीम ने इस छापामारी अभियान को अंजाम दिया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और वितरण पर रोक लगाना था। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने इसे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal