Home » News Update » 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत आयोजित किया रक्तदान शिविर

35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत आयोजित किया रक्तदान शिविर

मो शाहबान

चतरा: सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी ने अपने ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व” को चरितार्थ करते हुए “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय, चतरा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन चतरा के सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर कमांडेंट संजीव कुमार के दिशा-निर्देशन में वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें डॉ. अनिल कुमार (चिकित्साधिकारी), पी.एल. शर्मा (उप कमांडेंट),पार्थ सारथी (उप कमांडेंट), नीरज कुमार सिंह (उप कमांडेंट), दीपक कुमार सिंह (उप कमांडेंट), कृष्णा अवतार गर्ग (सहायक कमांडेंट/संचार) सहित वाहिनी के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

शिविर में वाहिनी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें उप कमांडेंट पार्थ सारथी के नेतृत्व में कई जवानों ने रक्तदान किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। रक्तदान शिविर के आयोजन से न केवल सामुदायिक सेवा को बल मिला, बल्कि यह भी प्रदर्शित हुआ कि सशस्त्र सीमा बल न केवल सीमा सुरक्षा, बल्कि सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा, यह अभियान हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम न केवल देश की सुरक्षा, बल्कि समाज की सेवा में भी तत्पर हैं। रक्तदान जैसे कार्यों से हम जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।

स्थानीय लोगों और रेड क्रॉस सोसाइटी ने 35वीं वाहिनी के इस प्रयास की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। यह रक्तदान शिविर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत आयोजित अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा है, जो समाज में स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal