Home » News Update » गिद्धौर में बीएलओ एवं सुपरवाइजर को मतदाता सूची संशोधन पर प्रशिक्षण, कई मुद्दों पर बैठक

गिद्धौर में बीएलओ एवं सुपरवाइजर को मतदाता सूची संशोधन पर प्रशिक्षण, कई मुद्दों पर बैठक

गिद्धौर(चतरा): जिले के गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बूथ लेवल ऑफिसर एवं बीएलओ सुपरवाइजर को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रशिक्षक तरुण कुमार ने उपस्थित बीएलओ को मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया पर जानकारी दी। उन्होंने 2003 ई (Eligibility वर्ष) से 2024 SIR (Special Intensive Revision) तक के मतदाता सूचियों का मिलान करने की तकनीकी जानकारियां साझा कीं। यह प्रशिक्षण आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची को अद्यतन रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 

मौके पर प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ), बीपीआरओ दिगंबर पांडेय, उज्जवल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता जागरूकता और संभावित चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal