Home » News Update » दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, नावाडीह, पत्थलगड़ा और नॉनगांव में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, नावाडीह, पत्थलगड़ा और नॉनगांव में फ्लैग मार्च

मनीष सिंह पत्थलगड़ा (चतरा)। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उदल राम, इंस्पेक्टर अवधेश सिंह, थानाप्रभारी राकेश कुमार एवं बरवाडी पंचायत के मुखिया संदीप कुमार सुमन के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च की शुरुआत नावाडीह से की गई, जिसके बाद पत्थलगड़ा बाजार होते हुए नूनगांव तक पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने ग्रामीणों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा, शांति और सामंजस्य बनाए रखते हुए दुर्गा पूजा का पर्व मनाएँ अधिकारियों ने पूजा समितियों को साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, भीड़-भाड़ प्रबंधन और ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अशांति की स्थिति में तुरंत थाना अथवा प्रशासन को सूचना दें।फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal