Home » News Update » टंडवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

टंडवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

चतरा: जिले में टंडवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, चतरा को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर बसरिया की ओर से NTPC कोल गेट की ओर आ रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

 

इस सूचना के आधार पर टंडवा पुलिस ने बसरिया से मगध संधमित्रा बाईपास रोड पर राहम मोड़ के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गौतम कुमार 26 वर्ष पिता बिनोद प्रसाद ग्राम बभनबे मुफ्फसिल हजारीबाग दूसरा पुरुषोत्तम कुमार 35 वर्ष पिता कौलेश्वर साहू ग्राम डेमोटांड मुफ्फसिल हजारीबाग के रूप में हुई।

 

गौतम कुमार की तलाशी में एक पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा, अनुसंधान के दौरान एक अन्य अभियुक्त अभिषेक आनंद पिता रामचंद्र महतो ग्राम मुण्डरो थाना बगोदर गिरिडीह वर्तमान पता पंचशील कॉलोनी मुफ्फसिल हजारीबाग को भी गिरफ्तार किया गया।

 

इस मामले में टंडवा थाना में कांड संख्या 204/25, दिनांक 27.09.2025 के तहत IPC की धारा 317(5), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 26, 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और अनुसंधान जारी है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, थाना प्रभारी टंडवा अनिल उरांव, पु.अ.नि. दिलेश्वर कुमार टंडवा थाना, पु.अ.नि. अमित कुमार, पु.अ.नि. सुनिल सिंह टंडवा थाना, टंडवा थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal