Home » News Update » पीटीपीएस महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती

पीटीपीएस महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती

आज दिनांक 27.9.2025 को पतरातू प्रखंड के अंतर्गत पीटीपीएस महाविद्यालय परिसर में शनिवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर क्रांतिकारी नायक को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया आनंद किशोर महतो तथा संचालन सुबोध कुमार ठाकुर ने किया
कार्यक्रम में उपस्थित कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ आज़ादी के सेनानी नहीं थे, बल्कि युवाओं के लिए विचार और संघर्ष का प्रतीक हैं। आज जब समाज कई चुनौतियों से जूझ रहा है, तब उनके विचार हमें नई राह दिखाते हैं।
वहीं छात्र नेता लोकेश आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर भगत सिंह की क्रांतिकारी सोच को अपनाना होगा। शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal